मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले गैर कॉंग्रेसी प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले गैर कॉंग्रेसी प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली – देश आज अपनी आज़ादी का जश्न मना रहा है,प्रधानमंत्री नरेंद्र ने लाल किले से तिरंगा झंडा फहराया,लाल किले की प्राचीर से लगातार सातवीं बार पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया है. इसी के साथ एक नया एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

लगातार सातवीं बार लाल किले पर तिरंगा फरहरा कर PM मोदी देश के चौथे प्रधानमंत्री और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं. मोदी से ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह शामिल हैं.

कार्यकाल के लिहाज से तो मोदी ने गुरुवार को ही अटल बिहारी वाजपेयी को पीछे छोड़कर चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड बनाया है। वाजपेयी अपने सभी कार्यकाल को मिलाकर कुल 2268 दिन प्रधानमंत्री रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी 15 अगस्त को जब सातवीं बार तिरंगा फहराएंगे तो वह अटल बिहारी वाजपेयी के गैरकांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में छह बार लाल किले पर तिरंगा फहराने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मोदी 2024 में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करने तक 10 बार लाल किले पर तिरंगा फहराने का सौभाग्य हासिल कर मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

Share
अगला लेख → कल से फिर शुरू होगी "वैष्णो देवी" यात्रा, जाने क्या होंगे दर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *