मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

देश मना रहा 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न,प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया देश को सम्बोधित

देश मना रहा 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न,प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया देश को सम्बोधित

नई दिल्ली – देश आज 74वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आज सातवीं बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया है. उन्होंने अपने भाषण में सबसे पहले देश के वीर जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रधानमंत्री ने देश के कोरोना वारियर को नमन करते हुए अपने भाषण में कहा कि कोरोना के इस असाधारण समय में, ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं. मैं अपना आभार उनके लिए प्रकट करता हूं.

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से बार राम मंदिर का जिक्र किया. PM ने कहा कि 10 दिन पूर्व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था.रामजन्मभूमि के सदियों पुराने विषय का शांतिपूर्ण समाधान हो चुका है. देश के लोगों ने जिस संयम के साथ आचरण किया है और व्यवहार किया है. यह अभूतपूर्व है और भविष्य के लिए हमारे लिए प्रेरणा का कारण है. हम इसी सद्भावना के साथ आगे बढ़ेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मेरा सौभाग्य है मुझे ट्रस्ट ने ऐतिहासिक पल के लिए आमंत्रित किया. मेरा आना स्वभाविक था, आज इतिहास रचा जा रहा है. पीएम ने कहा कि आज पूरा भारत राममय है, हर मन दीपमय है. पीएम ने कहा कि राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम…सदियों का इंतजार समाप्त हो रहा है. बरसों तक रामलला टेंट में रहे थे, लेकिन अब भव्य मंदिर बनेगा.

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा की डिजिटल माध्यम से लोगों तक आसानी से पहुंचाने की दिशा में काम करते हुए केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन (NDHM) की शुरुआत का एलान किया. इस योजना के बाद देश में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों का डेटा एक हेल्थ कार्ड में समेट दिया जाएगा और उससे इलाज का रिकॉर्ड बनाए रखने में आसानी होगी.

देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का एलान करते हुए कहा, “इसमें आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक Health ID में समाहित होगी.”

Share
अगला लेख → लाल किले पर तिरंगा फहराने वाले पहले गैर कॉंग्रेसी प्रधानमंत्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *