मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दूध के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे विटामिन बी12 की कमी दूर हो सकती है

दूध के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे विटामिन बी12 की कमी दूर हो सकती है

विटामिन बी12 की कमी आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप इस पोषक तत्व की भरपाई जल्द से जल्द करें। इसके लिए आप अपने रोज़ाना के खानपान में कुछ असरदार बदलाव करके इसका समाधान पा सकते हैं। खास बात यह है कि दूध के साथ कुछ खास चीजों का सेवन करने से बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है।

खजूर और दूध का सेवन
रात में सोने से पहले गर्म दूध के साथ 2 से 4 खजूर खाना फायदेमंद हो सकता है। यह न केवल विटामिन बी12 की कमी को दूर करने में मदद करता है, बल्कि इससे नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। खजूर में भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं।

पनीर और दूध का कॉम्बिनेशन
पनीर एक बेहतरीन डेयरी प्रोडक्ट है जिसमें विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है। अगर आप सोने से पहले थोड़ा पनीर गर्म दूध के साथ लेते हैं, तो यह आपके शरीर में बी12 के स्तर को सुधारने में मदद कर सकता है। यदि आप नॉनवेज खाते हैं, तो उबला हुआ अंडा भी गर्म दूध के साथ लिया जा सकता है।

मेथी दाना भी है लाभकारी
मेथी के दाने में भी कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें विटामिन बी12 भी शामिल है। सुबह एक चम्मच मेथी के दाने पानी में भिगोकर रख दें और रात को सोने से पहले इसे गर्म दूध के साथ खा लें या फिर इसका पाउडर मिलाकर लें। यह एक नेचुरल तरीका है जो बी12 की कमी को दूर करने में सहायक हो सकता है।

Share
अगला लेख → उपराज्यपाल ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में नौ नए न…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *