मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पाकिस्तान – आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर , बकरीद पर LoC पहुंच फिर अलापा कश्मीर राग

पाकिस्तान – आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर , बकरीद पर LoC पहुंच फिर अलापा कश्मीर राग

वर्ल्ड न्यूज़ – दुनिया भर के मुसलमान जब बकरीद मना रहे थे, उस समय पाकिस्तान ने एक बार फिर इस धार्मिक अवसर का राजनीतिकरण कर दिया. कश्मीर पर कब्जे की मंशा और भारत-विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने नियंत्रण रेखा (LoC) का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से मुलाकात कर कश्मीर मुद्दे को हवा दी.

जनरल मुनीर ने LoC पर तैनात अपने सैनिकों को ईद की बधाई दी और उनकी “मनोबल और सतर्कता” की तारीफ की. पाक सेना की मीडिया शाखा ISPR के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने हालिया सीमा पर हुई झड़पों का जिक्र किया और दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत को मुंहतोड़ जवाब दिया है. मुनीर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते हुए सैनिकों से कहा कि सैन्य कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की है.

जनरल मुनीर ने इस मौके पर एक बार फिर कश्मीर राग अलापा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी जनता के ‘न्यायपूर्ण संघर्ष’ का समर्थन करता रहेगा और यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और वहां के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सुलझना चाहिए. यह बयान पाकिस्तान की स्थायी विदेश नीति की रणनीति का हिस्सा है, जिसमें हर मौके पर चाहे वह धार्मिक हो या राजनीतिक, कश्मीर का कार्ड खेलना शामिल है.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्टों की जान चली गई थी. इसके बाद भारत ने 7 मई को PoK और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे हमले किए.चार दिनों तक सीमा पर तनाव और सैन्य झड़पों का दौर चला जिसके बाद 10 मई को DGMO स्तर की बातचीत में तनाव कम करने पर सहमति बनी.

Share
अगला लेख → भारत ने ट्रंप प्रशासन के सामने रख दी डिमांड अमेरिका अपना 10 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *