मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी में कोरोना के आज 5156 नए मामले, राजधानी आकड़ा 700 के पार

यूपी में कोरोना के आज 5156 नए मामले, राजधानी आकड़ा 700 के पार

लखनऊ – यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश में बुधवार को संक्रमितों की संख्या 5000 को पार कर गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में 5156 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है।

नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 67 हजार 510 तक पहुंच गई है। इसमें से 1 लाख 15 हजार 227 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं अभी तक 2628 लोगों की इस महामारी की चपेट में आकर जान गई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 49 हजार 645 है। 16 अगस्त को यह संख्या 51 हजार 537 थी। पिछले तीन दिनों में एक्टिव केस की संख्या में 2000 की कमी आई है। आज भी नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही। 24 घंटे में 5620 लोग ठीक हुए हैं तो 5156 नए मामले सामने आए हैं। यूपी में रिकवरी रेट भी बढ़कर अब 68.78 प्रतिशत हो गया है।

प्रदेश की राजधानी की बात करे तो यहाँ संक्रमितों का आकड़ा 767 दर्ज हुआ है वही कानपूर में 414 ,प्रयागराज में 234 ,वाराणसी में 140 संख्या दर्ज हुई है।

Share
अगला लेख → भारतीय मूल की कमला हैरिस बनीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *