मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

छात्रवृत्ति घोटाले में नया मोड़: अब 123 और कॉलेजों पर लटकी जांच की तलवार, छात्रों के अधिकारों का हुआ शोषण

छात्रवृत्ति घोटाले में नया मोड़: अब 123 और कॉलेजों पर लटकी जांच की तलवार, छात्रों के अधिकारों का हुआ शोषण

छात्रवृत्ति घोटाले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में 123 और कॉलेजों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी दी है कि इन कॉलेजों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।गौरतलब है कि वर्ष 2015 से 2021 के बीच जिले के कुल 153 कॉलेजों में छात्रवृत्ति राशि में भारी गड़बड़ियों के मामले सामने आए थे, जहां कई कॉलेजों ने फर्जी तरीके से छात्रों की स्कॉलरशिप हड़प ली। इस घोटाले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने गृह सचिव के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को मामले की जांच सौंपी थी।EOW ने जांच पूरी करते हुए पहले ही दोषी कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। अब इसी सिलसिले में 123 अन्य कॉलेजों को भी जांच के दायरे में लाया गया है, जिन पर छात्रों की छात्रवृत्ति राशि के दुरुपयोग का संदेह है।अधिकारियों का कहना है कि छात्रों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए जांच निष्पक्ष और गहराई से की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी संस्था छात्रों के अधिकारों का शोषण न कर सके।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → रेल यात्रियों को बड़ी राहत: अब 4 घंटे नहीं, 24 घंटे पहले तय …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *