मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी पर लगी ब्रेक, मस्क ने मानी गलती

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तनातनी पर लगी ब्रेक, मस्क ने मानी गलती

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला व स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच जुबानी जंग ने ऐसा मोड़ लिया कि मस्क ने यहां तक कह दिया कि ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलना चाहिए। वहीं ट्रंप ने पलटवार करते हुए कहा कि मस्क का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। अब इस पूरे घटनाक्रम में एक नया मोड़ आया है। एलन मस्क ने अपनी हालिया टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर खेद जताया है। उन्होंने कहा, “मुझे राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर की गई अपनी कुछ पोस्ट्स पर पछतावा है। मुझे नहीं कहना चाहिए था। मैंने हदें पार कर दी थीं।” बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब मस्क ने ट्रंप के प्रस्तावित बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध किया था और कांग्रेस से अपील की थी कि वह इस बिल को पास न होने दे। मस्क की सार्वजनिक प्रतिक्रिया से ट्रंप नाराज हो गए और उसके बाद दोनों के बीच जुबानी हमला और तेज हो गया। मस्क ने बयान दिया था कि ट्रंप की जीत में उनका बड़ा हाथ है और अब ट्रंप एहसान फरामोश बन गए हैं। इतना ही नहीं, मस्क ने ट्रंप पर आरोप लगाया कि वे एपस्टिन फाइल्स को इसलिए सार्वजनिक नहीं कर रहे क्योंकि उनमें खुद उनका नाम शामिल है। हालांकि बाद में मस्क ने यह पोस्ट हटा ली, लेकिन तब तक मामला काफी बिगड़ चुका था। ट्रंप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मस्क से अब कोई बात नहीं करना चाहते क्योंकि वे अब समझदारी खो चुके हैं। अब मस्क की माफी के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या दोनों के बीच रिश्तों में सुधार होगा या फिर यह विवाद और गहराएगा। फिलहाल मस्क की यह सुलह की कोशिश राजनीतिक गलियारों और टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share
टैग: #world news
अगला लेख → महाकुंभ 2025 भगदड़ में 82 की मौत का दावा, 26 पीड़ित परिवार ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *