मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सोनाक्षी का उड़ाया मजाक पड़ा भारी, खुद बीमार हुए जहीर इकबाल, बोले – “बीमार बीवी से मत उलझो”

सोनाक्षी का उड़ाया मजाक पड़ा भारी, खुद बीमार हुए जहीर इकबाल, बोले – “बीमार बीवी से मत उलझो”

बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बीते दिनों जब सोनाक्षी सर्दी-जुकाम और बुखार से परेशान थीं, तो उनके पति जहीर ने उनका हल्का-फुल्का मजाक उड़ाते हुए एक फनी वीडियो शेयर किया था। अब चार दिन बाद खुद जहीर को भी वायरल फीवर ने अपनी चपेट में ले लिया है। कुछ दिन पहले सोनाक्षी स्टीम लेते हुए नजर आई थीं। उन्होंने तौलिया ओढ़ रखा था और खांसी-जुकाम से परेशान थीं। तभी जहीर ने उनका वीडियो बना लिया और मजाक में गाना गाते हुए उनकी टांग खींचने लगे। इस पर सोनाक्षी ने मुंह छुपा लिया था और कैप्शन में लिखा था – “लड़की वायरल हो गई है।” अब जहीर इकबाल को भी उसी बीमारी ने पकड़ लिया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्हें भी जुकाम और खांसी हो गई है। इस वीडियो में जहीर हुडी पहने नजर आ रहे हैं और हंसते हुए कहते हैं – “बीमार बीवी का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया, करमा लौटकर जरूर आता है।” इस वीडियो के साथ जहीर ने कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा – अब लड़का भी वायरल हो गया है। उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा – “अब समझ में आया न सोना से पंगा क्यों नहीं लेना चाहिए?” वहीं एक यूजर ने कहा – “सर, आपका इम्यून सिस्टम तो बड़ा नाजुक निकला!” जहीर और सोनाक्षी के इस मजेदार अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैंस इस रियल लाइफ कपल की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → 10 मिनट की देरी ने बचा ली जान: अहमदाबाद विमान हादसे में बाल-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *