मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में, करिश्मा कपूर और पूरा परिवार पहुंचे श्रद्धांजलि देने

संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में, करिश्मा कपूर और पूरा परिवार पहुंचे श्रद्धांजलि देने

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और कारोबारी संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। संजय का निधन 12 जून को लंदन में हुआ था। पारिवारिक निर्णय के तहत अब उनका अंतिम संस्कार भारत में किया जा रहा है।
परिवार की ओर से जारी प्रेस बयान के मुताबिक, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। वहीं, प्रार्थना सभा (Prayer Meet) का आयोजन 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा।
संजय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं, करीना कपूर और सैफ अली खान भी दिल्ली रवाना हुए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर करिश्मा और बच्चे स्पॉट किए गए, जिनकी तस्वीरें सामने आई हैं।
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार की ओर से जारी एक श्रद्धांजलि संदेश में लिखा गया है: “जिन्होंने नाम का स्मरण किया और जीवन को मेहनत से जिया, नानक कहते हैं कि उनके मुख उज्ज्वल होते हैं और उनके साथ अनेक आत्माएं भी मुक्ति को प्राप्त करती हैं।”
इस नोट में संजय के माता-पिता, पत्नी प्रिया, और उनके चारों बच्चों – कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम शामिल किया गया है।
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे – बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली, लेकिन तलाक के बाद भी दोनों कई पारिवारिक आयोजनों में साथ नजर आते रहे। तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की, जिनकी पहली शादी से एक बेटी सफीरा है। संजय और प्रिया के बेटे का नाम अजारियस है। संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, लेकिन उस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं हुई।
संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार और यादें हमेशा लोगों के बीच जिंदा रहेंगी।

Share
अगला लेख → बंदर भगाने छत पर गए बुजुर्ग की करंट से मौत, ग्रामीणों में रो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *