मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुई अहम चर्चा, कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर जताई खुशी

राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुई अहम चर्चा, कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर जताई खुशी

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के बीच बैठक हुई है। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात हुई है। राजनाथ सिंह एससीओ समिट में भाग लेने के लिए चीन में हैं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (L) चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून (R) भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के बीच अहम वार्ता हुई है। दोनों के बीच यह मुलाकात चीन के किगदाओ में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन की रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर हुई है। वार्ता को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सकारात्मक रहना और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचना दोनों देशों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि उनके और जनरल डॉन जून के बीच द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर “रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान” हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने कहा, “किंगदाओ में SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर विचारों का रचनात्मक और दूरदर्शी आदान-प्रदान किया। लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस सकारात्मक गति को बनाए रखना और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचना दोनों पक्षों के लिए आवश्यक है।”
राजनाथ सिंह ने भेंट की मधुबनी पेंटिंगराजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष को बिहार की मधुबनी पेंटिंग भी भेंट की है। बिहार के मिथिला क्षेत्र में बनी पेंटिंग की विशेषता चमकीले रंगों और विरोधाभासों या पैटर्न से भरे रेखा चित्र हैं। ये पेंटिंग अपने आदिवासी रूपांकनों और चमकीले मिट्टी के रंगों के उपयोग के कारण लोकप्रिय है। राजनाथ सिंह ने साझा बयान पर नहीं किए हस्ताक्षर इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चीन में SCO बैठक के दौरान संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। संयुक्त बयान में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र तक नहीं था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया था। रक्षा मंत्री ने भारत के आतंकवाद विरोधी रुख पर जोर दिया था।

Share
अगला लेख → नोएडा में मेट्रिमोनियल साइट पर मिली दोस्ती ने ली धोखे की शक्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *