मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी पुलिस के चार जांबाज़ों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे गए मुआवजे के चेक, डीजीपी ने किया सम्मानित

यूपी पुलिस के चार जांबाज़ों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपे गए मुआवजे के चेक, डीजीपी ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश पुलिस के चार बहादुर जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक भावुक कर देने वाला समारोह आयोजित किया गया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने इन वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित करते हुए पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत मुआवजे के चेक सौंपे। इस मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत पुलिस कर्मियों की वीरता और समर्पण को नमन किया। जौनपुर में तैनात मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह ने बहादुरी से गो तस्करों का पीछा किया। तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 18 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरे आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज प्रयागराज में महाकुंभ की ड्यूटी के बाद फतेहपुर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। 5 मार्च को एक डंफर ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।
वही बरेली में तैनात आरक्षी जितेन्द्र पाल की 12 दिसंबर 2024 को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। जनपद सिद्धार्थनगर में नियुक्त फॉलोवर बृजेश कुमार एक वाहन की टक्कर से नवंबर 2024 में हादसे का शिकार हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में डीजीपी राजीव कृष्ण ने दिवंगत सिपाहियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक सौंपे।, आरक्षी जितेन्द्र पाल के परिवार को 1 करोड़ 95 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं, मुख्य आरक्षी दुर्गेश कुमार सिंह, आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सरोज और फॉलोवर बृजेश कुमार के परिजनों को 1करोड़ 70 लाख रुपए की सहायता दी गई। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के डीजी आनंद स्वरूप, एडीजी एन रविंदर, आईजी कल्याण आर.के. भारद्वाज और बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम प्रतीक अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस विभाग की इस मानवीय पहल ने शहीद जवानों के परिजनों की आंखें नम कर दीं।

Share
अगला लेख → रांची से लखनऊ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के टायर में खराबी, उड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *