मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कम उम्र से झेला दर्द, 42 की उम्र में थमा सफर: शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन

कम उम्र से झेला दर्द, 42 की उम्र में थमा सफर: शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन

‘कांटा लगा’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के आकस्मिक निधन ने मनोरंजन जगत को गहरे शोक में डाल दिया है। महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकीं शेफाली लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है, जिसमें उन्होंने 15 साल की उम्र से मिर्गी से पीड़ित रहने और इसके चलते अपने करियर में आई रुकावटों के बारे में खुलकर बात की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए उस इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था, “जब मैं 15 साल की थी, तब पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा। उस समय मैं पढ़ाई को लेकर बहुत तनाव में थी। तनाव और चिंता मिर्गी को ट्रिगर कर सकते हैं। कई बार मुझे क्लास में, स्टेज के पीछे, सड़कों पर – कहीं भी दौरे पड़ जाते थे।” इस बीमारी ने उनके आत्मविश्वास पर गहरा असर डाला। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता होता था कि अगला दौरा कब पड़ेगा। इससे मेरी काम करने की क्षमता और आत्म-सम्मान पर असर पड़ा।” ‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली को लेकर कई लोग सवाल उठाते थे कि उन्होंने फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में ज्यादा काम क्यों नहीं किया। इस पर उन्होंने कहा था, “लोग पूछते थे कि मैं और क्यों नहीं दिखती। अब मैं कह सकती हूं कि मिर्गी के कारण ही मैं लगातार काम नहीं कर पाई। यह स्थिति करीब 15 साल तक रही।” शेफाली ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वह डिप्रेशन और एंग्जायटी से भी लड़ रही थीं। लेकिन उन्होंने गर्व से यह भी बताया था कि पिछले 9 वर्षों से उन्हें दौरे नहीं पड़े थे। उन्होंने कहा था, “मुझे खुद पर गर्व है क्योंकि मैंने अपनी मानसिक स्थिति पर काबू पाया और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाया।” गुरुवार को शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है। उनके पति पराग त्यागी और परिवार के अन्य लोग अंतिम प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शेफाली की अचानक गई इस ज़िंदगी से उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के लोग स्तब्ध हैं। सोशल मीडिया पर #ShefaliJariwala ट्रेंड कर रहा है, जहां फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी पुरानी यादें साझा कर रहे हैं। शेफाली जरीवाला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी हिम्मत और संघर्ष की कहानी हमेशा याद रखी जाएगी।

Share
अगला लेख → आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *