मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 3 यात्रियों की मौत, 2 गंभीर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: ट्रक से भिड़ी स्लीपर बस, 3 यात्रियों की मौत, 2 गंभीर

शनिवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नई दिल्ली से उरई (जालौन) जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस अचानक सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हादसा थाना नगला खंगर क्षेत्र के किलोमीटर 68 के आसपास हुआ, जब ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही स्लीपर बस ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। अब तक एक मृतक की पहचान बिजेंद्र उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, जो उरई का निवासी था। अन्य दो मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं, अन्य यात्रियों को दूसरी बस के जरिए उनके गंतव्य तक रवाना किया गया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर यातायात को दोबारा चालू कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर से हाईवे पर वाहन चलाते वक्त सतर्कता और दूरी बनाए रखने की ज़रूरत को उजागर करता है।

Share
अगला लेख → सरकार की इस खास योजना से खत्म हो जाएगी गरीबी? 13 लाख परिवारो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *