मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

ट्रंप के नए ऐलान से सहमा अमेरिकी बाजार, टूटे नैस्डेक-डाउ जोन्स के शेयर

ट्रंप के नए ऐलान से सहमा अमेरिकी बाजार, टूटे नैस्डेक-डाउ जोन्स के शेयर

ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ की घोषणा की, भारत के साथ मिनी ट्रेड डील की उम्मीदअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने प्रमुख व्यापारिक साझेदारों, जापान और दक्षिण कोरिया, पर नई ट्रेड डील के तहत 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

यह नई दरें 1 अगस्त से लागू होंगी। इसके साथ ही, ट्रंप ने भारत के साथ जल्द ही एक छोटी व्यापारिक डील की संभावना जताई। उन्होंने जापान और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी कि यदि वे जवाबी टैरिफ लगाते हैं, तो अमेरिका भी उसी अनुपात में टैरिफ लागू करेगा।अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावटट्रंप के इस टैरिफ ऐलान और संभावित ट्रेड वॉर की आशंका से अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

डाउ जोन्स 525 अंक यानी 1.2% नीचे आ गया, जबकि नैस्डेक कंपोजिट में 1% और एसएंडपी 500 में 0.9% की कमी देखी गई। होंडा और टोयोटा मोटर के शेयरों में 4% की गिरावट आई, वहीं गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और एपल के शेयर 1% नीचे गिरे। Nvidia और AMD जैसे टेक शेयरों में भी नरमी देखी गई।ब्रिक्स देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ की धमकी

ट्रंप ने ब्रिक्स समूह के देशों पर 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिन्हें वे अमेरिका-विरोधी नीतियों का समर्थन करने वाला मानते हैं। यह धमकी ऐसे समय में आई जब ब्राजील में 2025 के एक सम्मेलन में, बिना ट्रंप का नाम लिए, अमेरिकी टैरिफ नीतियों की आलोचना की गई थी। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। विस्तार के बाद इसमें इंडोनेशिया, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, यूएई, बेलारूस, वियतनाम और क्यूबा भी जुड़ चुके हैं।

Share
अगला लेख → ओवैसी की चुनाव आयोग के साथ बैठक,जाने क्या रहा ख़ास

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *