मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सावन महीना – भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत 30 दिन के मौन व्रत पर

सावन महीना – भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत 30 दिन के मौन व्रत पर

महोबा – यूपी की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने शुक्रवार से सावन महीने के अवसर पर 30 दिन के मौन व्रत का संकल्प लिया है. इससे पहले वह पिछले एक साल से फलाहार पर रहकर व्रत का पालन कर रहे थे

बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए अपने मौन व्रत की घोषणा की है. बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर लिखा-“देवों के देव महादेव की अपार कृपा से आज मेरे व्रत के 365 दिन पूर्ण हुए और यह तपस्या 366वें दिन भी निरंतर जारी है. यह मेरे लिए एक आत्मिक यात्रा रही है, जिसमें महादेव जी की अनंत शक्ति और आशीर्वाद मेरी प्रेरणा रहे. आज से श्रावण मास के पावन अवसर पर मैं आगामी 30 दिनों तक मौन व्रत पर रहूंगा. यह व्रत आत्मचिंतन, आराधना एवं महादेव जी की भक्ति को और अधिक गहराई से आत्मसात करने का एक प्रयास है. इस अवधि में मेरा परिवार एवं सहयोगीगण सदैव आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे. मैं सोशल मीडिया के माध्यम से आप सबसे जुड़ा रहूंगा. आप सबका स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मेरी ऊर्जा है.

बीजेपी विधायक ने सोशल मिडिया पर लिखा की आज व्रत के 366वें दिन, सपरिवार देवाधिदेव महादेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के कल्याण की मंगलकामना की. महादेव जी से मेरी यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे. आप सभी की कुशलता, उन्नति और सुख-समृद्धि हेतु मैं प्रतिदिन प्रार्थना करता रहूंगा.”

इसके साथ ही बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत फेसबुक पर एक दूसरे पोस्ट में लिखा-“आज से मैं आगामी 30 दिनों तक मौन व्रत पर रहूंगा. आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि यदि किसी आवश्यक विषय में संवाद करना हो, तो कृपया मोबाइल नंबर 9415014918 पर संपर्क करें. आपके सहयोग हेतु धन्यवाद.”

Share
अगला लेख → भारत ने चीन से मिलाया हाथ, शहबाज शरीफ को सुबह-सुबह दिया करार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *