मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

इजरायल ने बना लिया नया Arrow-4 डिफेंस सिस्टम

इजरायल ने बना लिया नया Arrow-4 डिफेंस सिस्टम

इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) के प्रमुख बोआज़ लेवी ने पुष्टि की है कि यह अत्याधुनिक प्रणाली जल्द ही राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे का हिस्सा बनने वाली है. यह सिस्टम, पूर्व में विकसित Arrow-3 का उन्नत रूप है जिसे कम दूरी पर अत्यधिक सटीकता के साथ दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

सिस्टम की सबसे खास बात इसका “शूट-लुक-शूट” कॉन्सेप्ट है. यानी यदि पहली कोशिश में मिसाइल पूरी तरह लक्ष्य को खत्म नहीं कर पाती तो सिस्टम फौरन स्थिति को दोबारा आंककर दुबारा सटीक हमला कर सकता है. इस नई प्रणाली में आधुनिक वॉरहेड तकनीक और बेहद संवेदनशील सीकर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह हाइपरसोनिक स्पीड से आने वाली और एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलों को भी रोकने में सक्षम है.

हाल ही में जब ईरान ने इजरायल पर एडवांस बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, तब इजरायल ने करीब 85% मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में सफलता पाई लेकिन फिर भी लगभग 50 मिसाइलें उसके इलाके में आकर गिरीं, जिससे भारी नुकसान हुआ. ऐसे में Arrow-4 को लाने का उद्देश्य है इस सुरक्षा खामी को पूरी तरह खत्म करना, ताकि भविष्य में दुश्मन की एक भी मिसाइल जमीन पर न गिर सके. IAI के अनुसार, Arrow-4 को इजरायली डिफेंस नेटवर्क में पूरी तरह शामिल होने में दो साल लग सकते हैं, लेकिन सरकार ने इसके त्वरित इंटीग्रेशन के निर्देश दिए हैं. साथ ही, एक और अगली पीढ़ी की प्रणाली Arrow-5 पर भी तेजी से काम चल रहा है, जो आने वाले वर्षों में Arrow-3 की जगह लेगी और इजरायल की सुरक्षा को और भी अपराजेय बना देगी.

IAI के अनुसार, Arrow-4 को इजरायली डिफेंस नेटवर्क में पूरी तरह शामिल होने में दो साल लग सकते हैं, लेकिन सरकार ने इसके त्वरित इंटीग्रेशन के निर्देश दिए हैं. साथ ही, एक और अगली पीढ़ी की प्रणाली Arrow-5 पर भी तेजी से काम चल रहा है, जो आने वाले वर्षों में Arrow-3 की जगह लेगी और इजरायल की सुरक्षा को और भी अपराजेय बना देगी.

Arrow डिफेंस सीरीज पहले से ही दुनिया की पहली पूरी तरह ऑपरेशनल एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली मानी जाती है. इसमें Arrow-2 और Arrow-3 जैसे सिस्टम शामिल हैं जो 3 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से आ रही मिसाइलों को भी हवा में ही खत्म कर सकते हैं. Arrow-4 के जुड़ने से यह नेटवर्क और भी ज्यादा प्रभावशाली और खतरनाक हो जाएगा.

इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2021 में हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर इसे विकसित करने की घोषणा की थी. यह केवल तकनीकी प्रगति ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच की मजबूत रक्षा साझेदारी का भी प्रतीक है. Arrow-4 अब इजरायल के लिए केवल एक रक्षा प्रणाली नहीं, बल्कि एक सुरक्षा कवच बनकर उभरेगा, खासकर ऐसे समय में जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है.

Share
अगला लेख → अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, TRF को घोषित किया आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *