मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 2 घंटे के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लगभग 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 2 घंटे के दौरे पर रहेंगे, जहां वे लगभग 2200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह सेवापुरी के कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसी कार्यक्रम में जनपद को 2200 करोड़ रुपये के 52 विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे. इसको लेकर वाराणसी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी की जा रही है.

वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 2 अगस्त को पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह वाराणसी के सेवापुरी स्थित कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. करीब 10:00 बजे वह वाराणसी पहुंचेंगे. इसके बाद 14 परियोजनाओं का लोकार्पण और 38 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

यह सभी परियोजनाएं करीब 22 करोड़ रुपये की बताई जा रही है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 घंटे तक वाराणसी में रहेंगे. इसी कार्यक्रम में वह किसान सम्मान निधि की भी धनराशि किसानों को जारी करेंगे. यहां से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से होते हुए अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में 2 अगस्त को एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा में करीब 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट लगाए गए हैं. वाराणसी के जनप्रतिनिधियों की तरफ से भी जनसंपर्क अभियान करके लोगों से प्रधानमंत्री मोदी के जनसभा में पहुंचने की अपील की जा रही है.

Share
अगला लेख → मालेगांव ब्लास्ट: 17 साल बाद सभी आरोपी बरी, जांच में 'सबूतों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *