मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शिबू सोरेन का निधन: झारखंड के दिग्गज नेता और JMM संस्थापक का 81 वर्ष की आयु में देहांत

शिबू सोरेन का निधन: झारखंड के दिग्गज नेता और JMM संस्थापक का 81 वर्ष की आयु में देहांत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दुखद खबर की पुष्टि की। हेमंत ने लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”

शिबू सोरेन, जिन्हें प्यार से ‘दिशोम गुरुजी’ कहा जाता था, कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। वे 19 जून 2025 से गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका उम्र-संबंधी कई बीमारियों और किडनी की समस्या के कारण इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से वे व्हीलचेयर पर थे और हाल ही में JMM के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी व्हीलचेयर पर नजर आए थे। उनके निधन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित JMM के कई नेता उनके साथ मौजूद थे।

शिबू सोरेन झारखंड के एक प्रमुख आदिवासी नेता और JMM के संस्थापक थे, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साल 2020 में राज्यसभा चुनाव के बाद से वे राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थे, लेकिन JMM के लिए मार्गदर्शक की भूमिका में बने रहे।

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “मैं जिस क्षेत्र से सांसद हूं, वो गुरुजी का ही क्षेत्र है। उनका व्यक्तित्व बहुत बड़ा था। उनके व्यवहार या विचार से कभी किसी को परेशानी नहीं हुई। मुझे उनके साथ सांसद के रूप में कई साल काम करने का मौका मिला और उन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया।

Share
अगला लेख → "ट्रंप के करीबी की भारत को चेतावनी: 100% टैरिफ की धमकी, रूस …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *