मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

सावन के आखिरी सोमवार को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

सावन के आखिरी सोमवार को लेकर मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के दृष्टिगत शिवालयों व मंदिरों में दर्शनार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए। बरसात को देखते हुए मंदिर परिसर में कही भी विद्युत तार खुले न हों तथा स्वच्छता एवं साफ सफाई की व्यवस्था कर ली जाए।

रक्षा बंधन के अवसर पर आगामी 08 अगस्त की सुबह से 09 अगस्त व 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी की बसों व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं बहनों को निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए।

आगामी 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे प्रदेश में धूम धाम से मनाया जाएगा। इसके दृष्टिगत मंदिरों में साफ सफाई,सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस त्यौहार को उत्तर प्रदेश पुलिस भी रिजर्व पुलिस लाइनों में धूम धाम से मनाती है। शोभा यात्रा के लिए आयोजक स्थानीय प्रशासन से परमिशन अवश्य लें। माइक, लाउडस्पीकरों की आवाज कान फोड़ू न हो यह सुनिश्चित किया जाए।

Share
अगला लेख → "विराट कोहली ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई, लेकिन गंभीर और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *