मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

यूपी के 8 जिलों में सूखे जैसे हालात, 21 जिलों में बारिश सामान्य से कम; जबकि 30 जनपदों में गहराया बारिश का असर!

यूपी के 8 जिलों में सूखे जैसे हालात, 21 जिलों में बारिश सामान्य से कम; जबकि 30 जनपदों में गहराया बारिश का असर!

प्रदेश के 30 जिलों में भरपूर बारिश हुई , लेकिन 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश है। इसमें आठ जिलों की स्थिति बेहद खराब हैं। यहां 40 फीसदी से कम बारिश हुई है। यहां खेती को लेकर अलग से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रभावित 8 ज़िलों के लिए कृषि विभाग ने विशेष योजनाओं का निर्देश जारी किया है। इसमें बारिश-चिरस्थायी फसलों को बढ़ावा, निशुल्क बीज वितरण, और खेती के विकल्पों को प्राथमिकता देना शामिल है। उदाहरण के तौर पर, धान और मकई के बजाय तोरिया जैसी फसलों का विकल्प सुझाया गया है।

प्रदेश में सप्ताह भर से बारिश का दौर चल रहा है। ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में जलभराव मुसीबत बनी हुई, लेकिन 21में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। इसमें आठ जिलों की स्थिति खेती के लिहाज से संवेदनशील मानी गई है। इसमें देवरिया में सामान्य 443 मिलीमीटर की अपेक्षा अभी तक सिर्फ 51.7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

इसी तरह गौतमबुद्ध नगर में 67.2, गाजियाबाद में 92.6, शामली में 102.7, कुशीनगर में 194, पीलीभीत में 223.6, संत कबीर नगर में 279.5 और मऊ में 237.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। इन आठों अत्यधिक कम और अल्प बारिश वाले जिलों में कृषि विभाग को आकस्मिक प्लान बनाकर फसलों के क्षेत्र आच्छादन (खेती) के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत इन जिलों में धान, मक्का के बजाय बिना बारिश वाली फसलें उठाने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग यहां निशुल्क बीज वितरण का कोटा बढ़ा दिया है। तोरिया का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Share
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट ने कपिल सिब्बल से कहा: SIR में जीवित लोगों को …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *