मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एल्विश यादव के घर के बाहर गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में सनसनी; अब तक की पूरी अपडेट

एल्विश यादव के घर के बाहर गैंग की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में सनसनी; अब तक की पूरी अपडेट

यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार, 17 अगस्त की सुबह करीब 25 राउंड फायरिंग की गई. फायरिंग की जिम्मेदारी एक गैंग ने ली है और उसकी वजह भी बताई है.

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर देर रात गोलियों की गड़गड़ाहट से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात गैंगस्टर्स ने घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने कई राउंड फायर किए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह हमला किसी गैंगवार या पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। वहीं, एल्विश यादव के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भाऊ गैंग ने नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि एल्विश के घर के बाहर फायरिंग उन्होंने ही करवाई है.

भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि उन्होंने एल्विश के घर के बाहर क्यों फायरिंग करवाई है. उन्होंने लिखा- ‘एल्विश यादव ने बेटिंग एप को प्रमोट कर कई घर बर्बाद कर दिए हैं. इसकी कीमत एल्विश को चुकानी पड़ेगी l

Share
अगला लेख → पटना में बड़ी कामयाबी ! डकैती की साजिश रच रहे तीन बदमाश रंगे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *