मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘दो घंटे की बारिश में लकवाग्रस्त हो जाती है दिल्ली’, CJI गवई ने बुनियादी ढांचे की खामियों पर उठाया बड़ा सवाल

‘दो घंटे की बारिश में लकवाग्रस्त हो जाती है दिल्ली’, CJI गवई ने बुनियादी ढांचे की खामियों पर उठाया बड़ा सवाल

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई ने केरल के एक हाईवे मामले की सुनवाई के दौरान सोमवार को दिल्ली में बारिश के दौरान बिगड़ते हालात पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि “अगर दिल्ली में दो घंटे तक भी बारिश हो जाए, तो पूरा शहर लकवाग्रस्त हो जाता है।”

सीजेआई गवई ने यह बात उस संदर्भ में कही जब सुप्रीम कोर्ट में केरल के NH 544 हाईवे पर लगने वाले 12 घंटे के जाम पर चर्चा हो रही थी। उन्होंने दिल्ली के उदाहरण के जरिए देश के बड़े महानगरों के अधूरे बुनियादी ढांचे की पोल खोली।

उन्होंने सवाल उठाया कि खराब सड़कों, यातायात जाम और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बावजूद लोगों से टोल वसूला जाना न्यायसंगत क्यों है, खासकर जब यात्री को कई गुना ज्यादा समय लगता हो।

CJI के इस बयान ने दिल्ली के मानसून में होती यातायात और जनजीवन की समस्याओं पर फिर से ध्यान आकर्षित किया है। उनका आशय था कि जैसे दिल्ली का प्रशासन सिर्फ दो घंटे की बारिश से पूरे शहर को ठप्प कर देता है, उस पर सुधार और बेहतर व्यवस्था की सख्त जरूरत है।

Share
अगला लेख → हैदराबाद में जन्माष्टमी समारोह के दौरान करंट लगने से 5 की दर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *