मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मेरठ में फौजी से मारपीट: एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी—फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी!

मेरठ में फौजी से मारपीट: एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की दबिश जारी—फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी!

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 7 आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं l

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार रात हुई घटना में सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज की गई है। इससे पहले पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था, अब सातवाँ आरोपी भी पकड़ा गया। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए जिलेभर में छापेमारी जारी है l

पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि टोलकर्मियों के भारी विरोध और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद माहौल तनावपूर्ण है। NHAI ने टोल कंपनी पर 20 लाख का जुर्माना भी लगाया है और कंपनी का ठेका रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है l

सैन्यकर्मी पर हमले से गुस्से की लहर: मामले ने इलाके में जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है l

पुलिस का सख्त रवैया: फरार आरोपियों पर गैंगस्टर व एनएसए लगाने की मांग उठी है तथा पुलिस प्रशासन ने जल्द सभी को कानून के कटघरे में खड़ा करने का भरोसा जताया है l

Share
अगला लेख → बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: इन शहरों में खुलेंगे पांच सितार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *