मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ट्रंप की चीन को 200% टैरिफ की धमकी: भारत पर 50% शुल्क के बाद अब ड्रैगन पर निशाना, जानें पूरा मामला

ट्रंप की चीन को 200% टैरिफ की धमकी: भारत पर 50% शुल्क के बाद अब ड्रैगन पर निशाना, जानें पूरा मामला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने टैरिफ बम से वैश्विक व्यापार में हलचल मचा दी है। भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद, अब ट्रंप ने चीन को 200% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। पिछले कुछ महीनों से डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां सुर्खियों में हैं। उनकी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति के तहत, ट्रंप विदेशी आयात पर भारी शुल्क लगाकर अमेरिकी उद्योगों को बढ़ावा देना चाहते हैं। हाल ही में, ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसका मुख्य कारण भारत का रूस से तेल खरीदना बताया गया। ये टैरिफ 27 अगस्त, यानी आज से लागू हो रहा है। इसके तहत भारत से अमेरिका को होने वाले निर्यात पर 25% बेस टैरिफ और 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ लगाया गया है।

लेकिन अब ट्रंप का निशाना है चीन। उन्होंने सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर चीन ने अमेरिका को रेयर अर्थ मैग्नेट्स की आपूर्ति नहीं की, तो उन पर 200% टैरिफ या उससे भी ज्यादा शुल्क लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ये भी कहा कि उनके पास ऐसे “कार्ड्स” हैं, जिन्हें खेलने से चीन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन साथ ही, उन्होंने चीन के साथ बेहतर रिश्तों की बात भी कही।

ट्रंप का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब भारत और चीन के बीच नजदीकी बढ़ रही है। चीन ने भारत को रेयर अर्थ मटेरियल और सुरंग खोदने वाली मशीनें देने का वादा किया है। ट्रंप को भारत और चीन की ये बढ़ती दोस्ती खटक रही है। इसके अलावा, ट्रंप ने फार्मास्यूटिकल्स और तांबे जैसे क्षेत्रों पर भी टैरिफ की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि गैर-अमेरिकी दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा। इसका सीधा असर भारत पर पड़ सकता है, क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा फार्मास्यूटिकल निर्यात बाजार है।

ट्रंप ने फार्मा कंपनियों को चेतावनी दी है कि अगर वे अमेरिका में अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित नहीं करतीं, तो उन्हें भारी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने कंपनियों को अमेरिका में उत्पादन शुरू करने के लिए डेढ़ साल का समय देने की बात भी कही है। भारत के लिए ये टैरिफ चिंता का विषय हैं, क्योंकि अमेरिका को भारत का 40% फार्मा निर्यात जाता है, और तांबे के निर्यात में भी अमेरिका भारत का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है।

Share
अगला लेख → कटरा में भूस्खलन: वैष्णो देवी मार्ग पर 30 की मौत, पुल-सड़कें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *