मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

किम जोंग उन की शानो-शौकत: 7,000 डॉलर की शराब, सोने की पन्नी में लिपटी सिगरेट, और लग्जरी का काला सच!

किम जोंग उन की शानो-शौकत: 7,000 डॉलर की शराब, सोने की पन्नी में लिपटी सिगरेट, और लग्जरी का काला सच!

उत्तर कोरिया की गरीबी और पाबंदियों के बीच, वहाँ के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन की आलीशान लाइफस्टाइल हमेशा दुनिया की सुर्खियों में रहती है। आम नागरिक मामूली भोजन को तरसते हैं, लेकिन किम जोंग उन अपनी तानाशाही सत्ता के साथ-साथ शानो-शौकत की सारी हदें पार कर देते हैं। उनकी पसंदीदा चीजों में शामिल है – विदेशी महंगी शराबें, खास ब्रांड की सिगरेट, और विदेशों से आयात किया गया प्रीमियम मीट.

दक्षिण कोरिया की खुफिया रिपोर्ट्स और विदेशी मीडिया के अनुसार, किम जोंग उन को ब्लैक लेबल स्कॉच व्हिस्की और खास तौर पर हेनेसी ब्रांडी बेहद पसंद है, जिसकी एक बोतल की कीमत लगभग 7,000 डॉलर तक हो सकती है। एक अनुमान के अनुसार किम हर साल 30 मिलियन डॉलर (करीब 2.47 अरब रुपये से अधिक) सिर्फ शराब पर खर्च कर देते हैं। उनके शराब का यह शौक ब्रिटेन के रक्षा विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय कस्टम डाटा से भी साबित होता है.

शराब के अलावा किम को विलासिता वाली सिगरेट भी बेहद पसंद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे Yves Saint Laurent ब्रांड की काली सिगरेट पीते हैं, जो सोने की पन्नी में लिपटी हुई आती है। वहीं, कुछ जानकारियों के मुताबिक, उनकी पसंदीदा कुछ फ्रेंच और ब्लैक सिगरेट हैं, जिन पर भी मोटी रकम फूंकी जाती है. किम अपने सिगरेट लिए स्पेशल लेदर केस भी मंगवाते हैं, जिसकी कीमत आम सिगरेट के मुकाबले तीन गुना अधिक होती है.

किम जोंग उन केवल शराब और सिगरेट के ही शौकीन नहीं हैं, वे अपने भोजन-पीने को लेकर भी खासे चर्चित हैं। उन्हें इटली के पर्मा हैम, स्विट्जरलैंड का एममेंटल चीज़, जापान का कोबे बीफ, ब्राजील की स्पेशल कॉफी, और दुनियाभर के लग्जरी फूड पसंद हैं। कोबे स्टेक और क्रिस्टल शैंपेन उनके रोजमर्रा के खाने का हिस्सा है। ब्राजील की कॉफी पर वे सालाना करीब 10 लाख डॉलर खर्च कर देते हैं.

किम के पास 100 से ज़्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन है। वे अपनी पत्नी और परिवार को भी अक्सर बहुत महंगे विदेशी तोहफे देते हैं। उनकी लाइफ में हॉलीवुड फिल्मों का भी जबरदस्त कलेक्शन है और खासतौर पर अपने निजी थिएटर में वे इनका आनंद लेते हैं.

किम जोंग उन की यह चमचमाती ज़िंदगी उत्तर कोरिया जैसे देश में अक्सर आलोचना का केंद्र रही है, जहां लाखों लोग भुखमरी का सामना करते हैं और रोजमर्रा की ज़रूरतों को तरसते हैं। इसके बावजूद, तानाशाह किम जोंग उन अपनी लत और शानों-शौकत में कोई कमी नहीं करते.

Share
अगला लेख → यूपी में बंपर भर्ती की तगड़ी तैयारी: हजारों खाली पदों पर जल्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *