मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

सलमान खान ने दिया एकता का सन्देश

सलमान खान ने दिया एकता का सन्देश

मुंबई – अभिनेता सलमान खान ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने और स्वास्थ्य कर्मियों पर पथराव की घटनाओं पर गुस्सा जाहिर किया सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए सरकारी दिशानिर्देश मानने की अपील की है। ‘बिग बॉस’ की छवि का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने 10 मिनट का वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। उन्होंने कहा की कुछ लोग हैं जो लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। मैं यहां दो दिन की छुट्टी पर आया था लेकिन कोरोना ने सबको ‘छुट्टी’ पर भेज दिया।

सलमान अभी अपने फार्महाउस में अपनी मां सलमा, बहन अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा, बहनोई आयुश शर्मा और भतीजे आहिल समेत कुछ दोस्तों के साथ हैं। उन्होंने कहा,अपनी प्रार्थनाएं घर पर रहकर करें। हमने बचपन से ही सीखा है कि भगवान हमारे अंदर है। मरना तो सबको है, क्या आप वास्तव में मरना चाहते हैं? क्या आप अपने देश को खतरे में डालना चाहते हैं ? आपको यह सोचना होगा कि आप पुलिस, डॉक्टर और बैंकों में काम करने वाले लोगों का सहयोग करना चाहते हैं या नहीं। देश में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,आप डॉक्टरों और नर्सों पर पत्थर फेंक रहे है जो आपकी जान बचा रहे हैं। और कोरोना वायरस से संक्रमित लोग भाग रहे हैं अस्पतालों से कहां भाग रहे हैं? जीवन की तरफ या मौत की तरफ? कल्पना करें कि अगर डॉक्टर और पुलिस नहीं होते तो ऐसे लोग जो यह सोचते हैं कि यह उनके साथ नहीं होगा, वह पूरे भारत को अंधेरे में धकेल देते। उन्होंने कहा, इस स्थिति को इतना भी खराब न बनाएं कि उन्हें आपको समझाने के लिए फौज की जरूरत पड़ जाए।

Share This
अगला लेख → सिटी मोंटेसरी स्कूल ने शरू की ई-क्लास से पढ़ाई

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun