मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजधानी लखनऊ में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, जिलाधिकारी का नया निर्देश

राजधानी लखनऊ में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, जिलाधिकारी का नया निर्देश

उत्तर प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है और राजधानी लखनऊ में पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए लखनऊ की जिलाधिकारी विशाख जी ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि अब कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे।

यह आदेश 25 अप्रैल से जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रभावी हो जाएगा। इसके साथ ही, जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के कारण स्कूल परिसर में बच्चों से कोई भी गतिविधि खुले मैदान में न कराई जाए।

उधर मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि राज्य के कई जिलों में आने वाले पांच दिनों तक लू का असर बना रहेगा। बीते बुधवार से ही लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इस गर्मी की चपेट में सिर्फ लखनऊ ही नहीं, बल्कि बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, हमीरपुर, मुरादाबाद, आगरा और बुलंदशहर जैसे कई जिले भी आ चुके हैं, जहां पारा 41 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है।

ऐसे में प्रशासन और मौसम विभाग, दोनों की ओर से लोगों को सतर्क रहने और खासकर बच्चों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share
अगला लेख → शहनाज़ शाहिद का ट्रैवल डॉक्यूमेंट बरेली में लापता, पाकिस्तान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *