मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भूखे अजगर ने किया इस जानवर का शिकार

भूखे अजगर ने किया इस जानवर का शिकार

बहराइच – रसूलपुर दरेहटा गांव निवासी एक ग्रामीण के धान के खेत में अजगर पहुंच गया। अजगर ने सियार को जिंदा निगल लिया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके का मुआयना किया है। घटना की पुष्टि की है।

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत रसूलपुर दरे हटा गांव में शुक्रवार को एक ग्रामीण के खेत में उथल पुथल हो रही थी। गांव निवासी नंद कुमार मौर्य के खेत में एक विशाल काय अजगर सियार को जिंदा निगल रहा था। काफी जद्दोजहद के बाद भी सियार बच नहीं सका। अजगर सियार को निगल गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन दरोगा जहीरुद्दीन टीम के साथ मौके पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की पुष्टि की। वन दरोगा ने बताया कि अजगर घटना के बाद से कहीं चला गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाएगा। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। सभी ने गांव में टहल रहे अजगर को पकड़ने की मांग की है।

रिपोर्ट – अनुराग पाठक

Share
अगला लेख → सुशांत के मनोचिकित्सक ने बताया,जून में बंद हो गया था दवा का …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *