मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोग चखेंगे यूपी का स्वाद, हर शहर के जायके का लेंगे लुत्फ

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले लोग चखेंगे यूपी का स्वाद, हर शहर के जायके का लेंगे लुत्फ

ग्रेटर नोएडा। योगी सरकार की पहल पर सितंबर 2025 में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 (UPITS 2025) में प्रदेश के विभिन्न शहरों के पारंपरिक और मशहूर व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी अवसर मिलेगा। इस व्यापक व्यापार आयोजन में सिर्फ उद्योग और वाणिज्य नहीं, बल्कि यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक और खानपान विरासत का भी बेहतरीन प्रदर्शन होगा।

UPITS 2025 के दौरान मुरादाबाद की दाल, बनारस का पान, बनारसी लस्सी और पंछी पेठा जैसे परंपरागत स्वाद मेहमानों के लिए खास आकर्षण होंगे। इसके अलावा जैन शिकंजी की ठंडक और बनारसी लस्सी की मिठास भी आगंतुकों को प्रफुल्लित करेगी। ये व्यंजन न सिर्फ यूपी के अलग-अलग क्षेत्रीय स्वादों को दर्शाएंगे, बल्कि प्रदेश की खाद्य संस्कृति की विविधता को भी उजागर करेंगे।

यूपी सरकार के MSME विभाग द्वारा आयोजित इस शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर 2025 तक इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। यह मंच प्रदेश के उद्योगों की ताकत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण जरिया है। इस बार खाद्य एवं पेय पदार्थों का विशेष पवेलियन तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय उत्पादकों और हस्थकला कलाकारों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम आयोजक बताते हैं कि यूपी का यह ट्रेड शो 2,750 से ज्यादा प्रदर्शकों और 1,20,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों को आकर्षित करेगा, जबकि 80 देशों से लगभग 700 अंतरराष्ट्रीय खरीदार भाग लेंगे। इस आयोजन से यहीं उम्मीद की जा रही है कि यूपी के पकवानों के स्वाद का जादू विदेशों तक पहुंचेगा।

इस शो में न केवल व्यंजनों का, बल्कि प्रदेश की हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के बेहतरीन उत्पादों का प्रदर्शन होगा। यूपी के हर जिले की पहचान को मजबूत करने के लिए यह ऐतिहासिक प्रयास माना जा रहा है।

सरकार की मंशा है कि यूपी के खाद्य संसाधनों और पर्यटन को बढ़ावा मिले, जिससे प्रदेश की आर्थिक वृद्धि को नई उचाईयां मिलें। इसके लिए स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी।

Share
अगला लेख → घर में हल्दी का पौधा लगाएं, जानें सही मिट्टी, पानी और देखभाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *