मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत में मोबाइल नंबर क्यों 10 अंकों का ही होता है? जानिए पीछे छुपा हैरान कर देने वाला राज l

भारत में मोबाइल नंबर क्यों 10 अंकों का ही होता है? जानिए पीछे छुपा हैरान कर देने वाला राज l

आज हर किसी की जिंदगी मोबाइल नंबर से जुड़ी हुई है। चाहे बैंकिंग हो, आधार कार्ड, सोशल मीडिया या किसी भी ऑनलाइन सेवा, सभी जगह मोबाइल नंबर ही एक अहम पहचान बन चुका है। लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि भारत में मोबाइल नंबर 10 अंकों का ही क्यों होते हैं? क्यों 9 या 11 अंकों का नहीं? इसका जवाब भारतीय जनसंख्या और राष्ट्रीय नंबरिंग योजना से जुड़ा हुआ है।

भारतीय टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण (TRAI) और सरकार ने भारत की बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए मोबाइल नंबर की लंबाई 10 अंकों पर निर्धारित की है। भारत की आबादी लगभग 135 करोड़ है और इस संख्या को देखते हुए 9 अंकों के मोबाइल नंबर पर्याप्त नहीं होते। 9 अंकों से केवल 1 अरब (100 करोड़) से कुछ अधिक नंबर ही बनते, जो आबादी के लिहाज से कम थे। 10 अंकों के मोबाइल नंबर से कुल 1000 करोड़ यानी 10 अरब अलग-अलग नंबरिंग संयोजन संभव होते हैं, जो देश की जनसंख्या के लिए पर्याप्त हैं और भविष्य में नंबरों की कमी से बचाते हैं।

भारत में प्रारंभ में मोबाइल नंबर 9 अंकों के होते थे, जिनकी शुरुआत 9 से होती थी। जैसे-जैसे मोबाइल फोन की संख्या बढ़ी, नंबर 8, 7 और 6 से भी शुरू होने वाले नंबर जारी किए गए, लेकिन नंबर की लंबाई 10 अंकों की ही बनी रही। 10 अंकों का यह फॉर्मेट सरकार की राष्ट्रीय नंबरिंग योजना (NNP) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रभावी रूप से मोबाइल नंबर आवंटित करना और सिस्टम को आसान बनाना है।

टेलीकॉम सेक्टर में तकनीकी कारण भी इसके पीछे हैं। 10 अंकों का नंबर उपयोगकर्ता के लिए याद रखने में सुविधाजनक होता है और यह पूरे देश में नंबरिंग को सुव्यवस्थित करता है। इसके अलावा, मोबाइल नंबर के पहले अंक से सेवा प्रदाता और क्षेत्र का पता भी चलता है, जो नंबर सिस्टम को और ज्यादा संगठित बनाता है।

देश के बढ़ते तकनीकी विकास और स्मार्ट उपकरणों के उपयोग को देखते हुए, सरकार ने मशीन-टू-मशीन (M2M) कनेक्शन के लिए 13 अंकों के नंबर भी जारी करने शुरू किए हैं, जो मानव उपयोग के लिए नहीं बल्कि डिजिटल उपकरणों में प्रयोग होते हैं।

दुनिया के अन्य देशों में मोबाइल नंबर की लंबाई अलग-अलग होती है, जो वहां की जनसंख्या और टेलीकॉम नियमों पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, चीन में बड़े जनसंख्या के कारण नंबर 11 या 12 अंकों तक हो सकते हैं, वहीं कुछ छोटे देशों में 6 अंकों के नंबर भी होते हैं।

Share
अगला लेख → बिहार में मेडिकल पढ़ाई के लिए बड़ी राहत: 430 अतिरिक्त MBBS स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *