मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलती! शनि देव पर तेल चढ़ाने में जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, लगेगा शनि दोष और नहीं मिलेगा धन-सुख

शनिवार को भूलकर भी ना करें ये गलती! शनि देव पर तेल चढ़ाने में जरा सी चूक पड़ सकती है भारी, लगेगा शनि दोष और नहीं मिलेगा धन-सुख

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफल दाता हैं। वे व्यक्ति को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल जरूर देते हैं। यही कारण है कि जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा का प्रभाव होता है, उन्हें जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन, अगर शनिवार को कुछ खास उपाय पूरे विश्वास और श्रद्धा से किए जाएं, तो शनिदेव की कृपा मिलती है और धन-संबंधी परेशानियां भी कम हो सकती हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन कौन-कौन से उपाय करने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

  1. शनिदेव को तेल अर्पित करें
    शनिवार की शाम को किसी शनि मंदिर में जाकर सरसों का तेल अर्पित करें। इसके बाद “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि की अशुभ दृष्टि दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
  2. पीपल के पेड़ की पूजा
    पीपल को शनिदेव का वास माना जाता है। शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद सात बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि इससे शनि दोष का असर कम होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  3. हनुमान जी की आराधना
    हनुमान जी को शनिदेव का मित्र माना जाता है। शनिवार के दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे शनि के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और मानसिक शांति मिलती है।
  4. शनि चालीसा और मंत्र जाप
    शनिवार के दिन स्नान करके शनि चालीसा का पाठ करें। इसके अलावा “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करना भी बहुत शुभ माना गया है।
  5. गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें
    शनिदेव गरीबों और असहायों के देवता माने जाते हैं। इसलिए शनिवार को जरूरतमंदों को भोजन कराना, काले तिल, कंबल या कपड़े दान करना बेहद लाभकारी होता है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और धन-संबंधी बाधाएं दूर होती हैं।
Share
अगला लेख → बरेली पुलिस की दबिश: दिशा पाटनी फायरिंग केस का पांचवां आरोपी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *