मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, फायरिंग के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन; एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, फायरिंग के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन; एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के डूडू बसंतगढ़ इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश के लिए शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन तेज किया गया है। सुरक्षाबलों ने जंगल और आसपास के इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया हुआ है ताकि आतंकियों को पकड़ा या ढेर किया जा सके।

इलाके में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे घरों से बाहर न निकलें तथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सहयोग करें।

सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में 2 से 3 आतंकियों का समूह छिपा हो सकता है, जो हाल ही में सीमा पार से घुसपैठ कर यहां आसरा लिए हुए हैं। पूरे ऑपरेशन की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर ही कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → भारत से युद्ध की स्थिति में सऊदी अरब देगा पाकिस्तान का साथ, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *