मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

JEE Main Exam- NTA ने जारी की रिवाइज़्ड लिस्ट, इन सामानों को सेंटर पर ले जाने की होगी परमीशन

JEE Main Exam- NTA ने जारी की रिवाइज़्ड लिस्ट, इन सामानों को सेंटर पर ले जाने की होगी परमीशन

नई दिल्ली – JEE Main Exam 2020 1 सितंबर से शुरू होने वाली है. दो बार टलने के बाद आखिरकार कल छात्रों की कश-म-कश खत्म हो जाएगी. परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच होनी है. इसके लिए करीब 8.67 लाख छात्रों ने रजिस्टर किया है. कोरोना महामारी दौरान एनटीए ने एक बार फिर उन सामानों लिस्ट जारी की है जिनको परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति होगी. इसके अलावा NTA ने इस बार चार पन्नों को एडमिट कार्ड जारी किया है जिसमें घोषणा पत्र भी शामिल है. कैंडीडेट्स को इस फॉर्म को ध्यान से भरकर सेंटर पर ले जाना होगा.

एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशानुसार आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि सरकारी आईडी को ले जा सकते हैं. ट्रांसपैरेंट बॉडी वाली बॉल प्वाइंट पेन. बता दें कि पहले एनटीए कैंडीडेट्स को खुद ही पेन उपलब्ध कराता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण खुद की पेन लाने की इजाजत दे दी गई है. हालांकि, यह ट्रांसेपैरेंट होनी चाहिए.

अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए एक एक्स्ट्रा फोटो होनी चाहिए. परीक्षक अटेंडेंस शीट देने से पहले स्टूडेंट्स को सैनिटाइज़र उपलब्ध कराएगा. स्टूडेंट को वही फोटो ले जानी होगी जो परीक्षा फॉर्म में अपलोड की गई थी.

कोरोना संकट के चलते कैडीडेट अपने साथ 50 एमएल की सैनिटाइज़र की बॉटल भी ले जा सकेंगे. साथ ही सेंटर पर भी सैनिटाइज़र उपलब्ध कराया जाएगा.
ट्रांसपैरेंट पानी की बोतल भी कैंडीडेट्स ले जा सकेंगे. इस पर कोई लेबल नहीं होना चाहिए.

हालांकि मोबाइल फोन नहीं ले जा सकते. हालांकि, कैडीडेट्स को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा गया है फिर भी फोन को सेंटर के बाहर छोड़ना होगा. स्टूडेंट् को रफ शीट्स सेंटर पर उपलब्ध कराई जाएंगी. इसे खुद नहीं लाना होगा. परीक्षा कक्ष में कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयर फोन इत्यादि लाने की अनुमति नहीं होगी.

Share
अगला लेख → बंगाल में बुजुर्गों को घर-घर खाना पहुंचाने की स्कीम सफल हुई

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *