मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

रणबीर कपूर का कैमियो बना मुसीबत, आर्यन खान की वेब सीरीज पर NHRC की गाज

रणबीर कपूर का कैमियो बना मुसीबत, आर्यन खान की वेब सीरीज पर NHRC की गाज

नई दिल्ली: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। इस सीरीज में कई बड़े कलाकारों ने कैमियो किया है, जिनमें रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। लेकिन अब रणबीर कपूर का महज कुछ मिनट का रोल सीरीज की सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। दरअसल, सीरीज के एक सीन में रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, जबकि देश में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

इस मामले को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सीरीज में दिखाया गया यह दृश्य न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि युवाओं पर गलत असर डाल सकता है। खास बात यह है कि इस सीन में किसी तरह का डिस्क्लेमर या चेतावनी भी नहीं दी गई।

22 सितंबर 2025 को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने इस मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाया और सूचना व प्रसारण मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की। साथ ही NHRC ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को भी पत्र भेजकर रणबीर कपूर, प्रोड्यूसर्स, प्रोडक्शन कंपनी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है।

यह पूरा मामला Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के उल्लंघन से जुड़ा है। इस कानून के तहत ई-सिगरेट का उत्पादन, बिक्री और प्रचार पूरी तरह गैरकानूनी है। अब देखने वाली बात होगी कि इस शिकायत और NHRC की कार्रवाई के बाद आर्यन खान की वेब सीरीज और इससे जुड़े सितारों के लिए यह मामला कितना गंभीर मोड़ लेता है।

Share
अगला लेख → "कोलकाता में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं नदियां, 7 लोगों की क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *