मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जुकाम में बंद नाक से हो परेशान? मिनटों में राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खे l

जुकाम में बंद नाक से हो परेशान? मिनटों में राहत दिलाएंगे ये 8 घरेलू नुस्खे l

बंद नाक की समस्या अक्सर जुकाम, साइनस या एलर्जी के कारण होती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत, नींद में खलल और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं। दवाईयों के बिना भी कई असरदार घरेलू उपचार हैं, जो कुछ ही मिनटों में बंद नाक खोल सकते हैं।

मिनटों में बंद नाक खोलने के घरेलू नुस्खे
सरसों का तेल से रिलेक्सेशन
उंगली पर थोड़ा सरसों का तेल लेकर उसकी गंध तेज़ी से सूंघें। यह नाक की सूजन कम कर खोलने में मदद करता है।

अजवाइन की भाप लें
अजवाइन को तवे पर भूनकर किसी कपड़े में बांध लें और उसकी भाप को गहरी सांस से अंदर लें। इससे नाक की जकड़न खुलती है।

गर्म पानी की भाप
गर्म पानी में थोड़ा पुदीना या विक्स मिलाकर भाप लें। इससे नाक के रास्ते खुल जाते हैं और सांस लेने में आसानी होती है।

ताजी मसालेदार चीजें खाएं
मिर्च, अदरक, लहसुन आदि मसालेदार गर्माहट देने वाले खाद्य पदार्थ नाक खोलने में सहायक होते हैं।

नाक को साफ़ करने का व्यायाम
नाक को एक साइड से बंद करके दूसरी से तेज़ सांस बाहर निकालें। इससे बंद नाक का बलगम बाहर निकलता है।

एप्पल साइडर विनेगर का सेवन
गर्म पानी या चाय में एक चमच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर पीने से नाक खुलती है।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें
दिन भर अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ पिएं ताकि बलगम पतला हो और नाक खुल सके।

गर्म सिकाई करें
गर्म पानी में कपड़ा भिगोकर नाक पर रखने से रक्त संचार तेज़ होता है और सूजन कम होती है।

कुछ और जरूरी टिप्स
सिर को सोते समय ऊंचा रखें ताकि नाक में जमा बलगम निकल जाए।

घर में ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें ताकि हवा में नमी बनी रहे।

लगातार इस्तेमाल न करें डिकंजेस्टेंट नाक स्प्रे, इससे नुकसान हो सकता है।

इन आसान और सस्ते घरेलू नुस्खों को अपनाकर बंद नाक की समस्या से जल्द राहत पाई जा सकती है। अगर समस्या बढ़ती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

Share
अगला लेख → क्या 28 हजार साल (द्वापर युग) पुराना है ‘कल्प विग्रह’? शिवलि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *