मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

बाप की जगह बेटा का राज: 24 साल के हर्षवर्धन बने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष l

बाप की जगह बेटा का राज: 24 साल के हर्षवर्धन बने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष l

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी के पुत्र हर्षवर्धन को रविवार को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। महज 24 साल की कम उम्र में हर्षवर्धन ने बिहार क्रिकेट के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उनका यह चुनाव बीसीए के नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

चुनाव के दौरान हर्षवर्धन समेत पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। निर्वाचन पदाधिकारी एम मोदासिर (सेवानिवृत्त आईएएस) की निगरानी में यह चुनाव संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में प्रिया कुमारी उपाध्यक्ष, जियाउल आरेफिन सचिव, अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारी भी चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “बिहार क्रिकेट संघ का सबसे युवा अध्यक्ष होना गर्व की बात है। मैं क्रिकेट प्रशासकों की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता हूं और हम बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।” उन्हें बड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि बिहार क्रिकेट में सिस्टम को मजबूत करने, नए खिलाड़ियों को मौका देने और खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की जरूरत है।

हालांकि बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम ने हाल के मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन बड़े और मजबूत राज्यों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के लिए युवा नेतृत्व से नई ऊर्जा की उम्मीद है। पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी ने भी बिहार क्रिकेट के विकास के लिए कई कदम उठाए थे, जिन पर हर्षवर्धन आगे काम करेंगे।

बीसीए ने 30 सितंबर से पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में पुरुष सीनियर और अंडर 23 टीम के लिए सेलेक्शन ट्रायल और ट्रेडिंग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे नई प्रतिभाओं को मौका मिलेगा और बिहार की क्रिकेट टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

24 साल के युवा हर्षवर्धन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनते ही नई उम्मीदें लेकर आए हैं। बिहार क्रिकेट के लिए यह बदलाव सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जो राज्य के क्रिकेट के भविष्य को उज्जवल बनाएगा।

Share
अगला लेख → मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान पुलिस से भिड़े, भाजपा नेताओं की…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *