मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

BSF में निकली कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर वैकेंसी, इस तारीख से कर पाएंगे आवेदन

BSF में निकली कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर वैकेंसी, इस तारीख से कर पाएंगे आवेदन

Border Security Force (BSF) ने कॉन्स्टेबल (General Duty) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत हो रही है, जिसमें कुल 391 रिक्त पद भरे जाने हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 4 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन जारी रहेगी।

इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए योग्यता न्यूनतम दसवीं (Matriculation) पास होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों में प्रदर्शन या पुरस्कार होना आवश्यक है।

आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। शारीरिक मापदंडों में पुरुषों के लिए न्यूनतम कद 170 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 157 सेंटीमीटर निर्धारित है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छाती का मानक भी रखा गया है।

चयन प्रक्रिया में कड़ी जांच होगी, जो एप्लीकेशन शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट लिस्टिंग शामिल है। इस भर्ती का वेतन स्तर ₹21,700 से ₹69,100 के बीच होगा, साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए ₹159 और आरक्षित वर्ग के लिए ₹59 रखा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करते समय आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें ताकि पात्रता और प्रक्रिया को समझा जा सके।

यह भर्ती खेलों के क्षेत्र में तेज़ी से उभर रहे प्रतिभावान युवाओं के लिए बड़ी अवसर लेकर आई है, जो देश सेवा के साथ-साथ अपने करियर को भी मजबूत कर सकते हैं। BSF की यह पहल खेलों को बढ़ावा देने और निपुण खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share
अगला लेख → दुनिया को आपकी जरूरत है, ट्रंप को रिझाने में जुटा पाकिस्तान;…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *