मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

छत्तीसगढ़ में भयानक ट्रेन हादसा! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में आमने-सामने टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ में भयानक ट्रेन हादसा! मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में आमने-सामने टक्कर, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ जब ट्रेन नंबर 68733 अचानक मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

सूत्रों के मुताबिक, कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटनास्थल पर भेजी गई हैं। आसपास के गांवों के लोग भी राहत कार्य में मदद कर रहे हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद पूरे रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा है जबकि कुछ को डायवर्ट किया जा रहा है। फिलहाल प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाने और ट्रैक को खाली कराने पर दी जा रही है।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में सिग्नल फेल होने की बात सामने आ रही है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही सही वजह का खुलासा किया जाएगा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि यात्री और उनके परिजन जानकारी हासिल कर सकें। हादसे के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों में डर का माहौल है। रेलवे मंत्रालय ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि राहत कार्य तेज़ी से चल रहा है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

Share
अगला लेख →  दूरदर्शन से बॉलीवुड तक चमकी थीं दया डोंगरे, 85 की उम्र में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *