मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

 दूरदर्शन से बॉलीवुड तक चमकी थीं दया डोंगरे, 85 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

 दूरदर्शन से बॉलीवुड तक चमकी थीं दया डोंगरे, 85 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री दया डोंगरे का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। दया डोंगरे ने मराठी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों और दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया था। उन्होंने अपने अभिनय और दमदार संवाद अदायगी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

दया डोंगरे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायिका की थी। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भी हिस्सा लिया था और बाद में थिएटर की दुनिया में कदम रखा। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने मंच पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। दया की मां यमुनाताई और आंटी शांता भी अभिनेत्री थीं, यानी उनका परिवार अभिनय से गहराई से जुड़ा हुआ था।

टीवी दर्शकों के बीच दया डोंगरे को दूरदर्शन के पॉपुलर शो ‘गजरा’ से खास पहचान मिली थी। इसके अलावा उन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। साल 1992 की फिल्म ‘दौलत की जंग’ में उन्होंने आमिर खान और जूही चावला के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उन्होंने मायबाप, आत्मविश्वास, लालची, नकाब और खट्याल सासू नथल सून जैसी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।

दया डोंगरे ने अपने अभिनय करियर में कई बार निगेटिव किरदार भी निभाए, लेकिन दर्शकों ने उन्हें हर रूप में खूब पसंद किया। उनके अभिनय की गहराई और संवाद डिलीवरी की वजह से उन्हें मराठी सिनेमा की सशक्त अभिनेत्रियों में गिना जाता था।

अभिनेता नितीश भारद्वाज, जिन्होंने महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी, ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दया मावशी ने मेरी पहली फीचर फिल्म में मेरी मां का किरदार निभाया था। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हमेशा मेरा हालचाल पूछती रहती थीं।”

दया डोंगरे ने अपने अभिनय सफर से कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने थिएटर से लेकर टेलीविजन और सिनेमा तक अपने हर किरदार को अमर बना दिया। उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share
अगला लेख → डेंगू सीजन में जरूरी! बच्चों को मच्छरों से बचाने के असरदार घ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *