मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फ़र्ज़ी तरीके से निकाले गए लाखों रुपए

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से फ़र्ज़ी तरीके से निकाले गए लाखों रुपए

अयोध्या – श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है.राजधानी लखनऊ के दो बैंकों से चेक क्लोनिंग के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से यह फर्जीवाड़ा हुआ है.तीसरी बार रकम निकालने के चक्कर में जब बैंक द्वारा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन द्वारा सूचना दी गई. ट्रस्ट के खाते से रुपये निकाले जाने के मामले को लेकर अब हड़कंप मचा है. कोतवाली अयोध्या में अज्ञात जलसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 6 लाख रुपये की धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकाली गई है. बताया जा रहा है कि एक सितंबर को लखनऊ के एक बैंक से ढाई लाख रुपए निकाले गए. उसके दो दिन बाद साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए गए. तीसरी बार जब 9 लाख 86 हजार का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया गया तो वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को लखनऊ से कॉल किया गया. जिसके बाद ट्रस्‍ट ने इस तरह के किसी भी भुगतान से इनकार कर दिया.

Share This
अगला लेख → यूपी उप चुनाव - भाजपा के टिकट के लिए कई दावेदार, कौन हो सकता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun