मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गर्दन की चोट बनेगी रोड़ा? गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की मौजूदगी पर सस्पेंस

गर्दन की चोट बनेगी रोड़ा? गुवाहाटी टेस्ट में शुभमन गिल की मौजूदगी पर सस्पेंस

भारतीय कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर बीसीसीआई ने ताज़ा मेडिकल अपडेट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि उनकी स्थिति में सुधार तो है, लेकिन वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन उनकी गर्दन में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अगले दिन छुट्टी दे दी गई, लेकिन मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गिल को दिए गए उपचार का असर दिख रहा है और इसी वजह से वे टीम के साथ गुवाहाटी जा रहे हैं, जहां 22 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

टीम इंडिया आज 19 नवंबर को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी और शुभमन गिल भी इस दल का हिस्सा होंगे। हालांकि, मैच खेलने की उनकी संभावना काफी कम मानी जा रही है, क्योंकि मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। मेडिकल टीम 21 नवंबर को उनकी अंतिम जांच करेगी और उसी दिन उनके खेलने या न खेलने पर फैसला लिया जाएगा। गर्दन की यह चोट गंभीर नहीं है, लेकिन अगर मैच के दौरान यह बढ़ जाती है तो यह टीम और कप्तान दोनों के लिए बड़ा झटका हो सकता है। इसी वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें फिट हुए बिना मैदान पर उतारने की जल्दबाजी नहीं दिखा रहा। आने वाले 48 घंटे तय करेंगे कि गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे या फिर कोई और खिलाड़ी जिम्मेदारी संभालेगा।

Share
अगला लेख → हसीना को फांसी की सजा, और रहमान भारत में! ढाका-Delhi के बीच …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *