मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

एपीडा–न्यूज़ीलैंड प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के शहद क्लस्टरों का किया दौरा, तकनीकी सहयोग से खुलेगा वैश्विक बाज़ार का रास्ता

एपीडा–न्यूज़ीलैंड प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के शहद क्लस्टरों का किया दौरा, तकनीकी सहयोग से खुलेगा वैश्विक बाज़ार का रास्ता

लखनऊ, 06 दिसम्बर 2025
निदेशक उद्यान श्री बीपी राम ने बताया कि एपीडा एवं न्यूजीलैंड के मध्य कृषि एवं शहद उत्पादकता साझेदारी कार्यक्रम के तहत न्यूजीलैंड कृषि मंत्रालय के मैनेजर ट्रेड प्लान इम्प्लीमेंटेशन श्री एशन जयवर्धने तथा एपीडा के श्री संदीप साहा ने उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी, लखनऊ तथा रायबरेली के प्रमुख शहद उत्पादक क्षेत्रों का दौरा किया।


दौरे के अंतर्गत प्रतिनिधिमण्डल ने जनपद बाराबंकी के देवा रोड स्थित फतेहपुर रजौली गांव में निमित सिंह द्वारा संचालित मधुमक्खी उत्पादन, प्रोसेसिंग एवं एक्सपोर्ट यूनिट का भी निरीक्षण किया। निमित सिंह एवं उनकी टीम द्वारा अनेक किसानों का एक समूह बनाकर उन्हें शहद के निर्यात से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की गई। इसके साथ ही टीम द्वारा गोसाईगंज, जनपद लखनऊ के मधुमक्खी पालक बृजेश कुमार वर्मा की प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। उनकी इकाई कई स्वयं सहायता समूहों एवं मधुमक्खी पालक कृषकों को जोड़कर शहर में शहद की प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का सराहनीय कार्य कर रही है।

इसी क्रम में प्रतिनिधिमण्डल ने राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र, शिवगढ़ (रायबरेली) में निर्माणाधीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर हनी का निरीक्षण किया। टीम ने प्रक्षेत्र की हाईटेक नर्सरी का भी निरीक्षण किया जहाँ उन्नत पौध उत्पादन की प्रक्रियाएँ प्रदर्शित की गईं।

निरीक्षण के उपरान्त दल ने मधुमक्खी पालकों, संग्राहकों और निर्यातकों से संवाद स्थापित किया तथा शहद उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की चुनौतियों व अवसरों पर विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधिमण्डल ने तकनीकी सुधारों एवं निर्यात संवर्धन की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. सर्वेश कुमार, उप निदेशक उद्यान लखनऊ डॉ. देवेश कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. जय राम वर्मा, कीट विज्ञान विशेषज्ञ सचिन आर्या, मधुमक्खी पालक निमित सिंह (बाराबंकी), बृजेश वर्मा (गोसाईंगंज), हाईटेक नर्सरी प्रभारी नरेन्द्र प्रताप सहित कई वरिष्ठ विशेषज्ञ एवं कृषक उपस्थित रहे।

Share
अगला लेख → सम्राट चौधरी का वादा पूरा: मोकामा में 99 साल की लीज पर तिरूप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *