मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

क्या ईद पर होगी सलमान खान की वापसी? ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस

क्या ईद पर होगी सलमान खान की वापसी? ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस

सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में जुटे हैं। बीते कुछ साल उनके करियर के लिए उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। ‘टाइगर 3’ से बड़ी सफलता की आस थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वैसा असर नहीं छोड़ पाई। इसके बाद साल 2025 में आई ‘सिकंदर’ भी दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी। अब सलमान की निगाहें अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर टिकी हैं, जिसे उनके करियर के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपुर्व लाखिया कर रहे हैं और यह फिल्म लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई वास्तविक झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसने फैन्स के बीच उत्सुकता और उम्मीदें दोनों बढ़ा दी हैं। शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब सबकी नजर इसके टीजर और रिलीज डेट पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर 27 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है, जो सलमान खान का जन्मदिन भी है। मेकर्स इस खास मौके को भुनाने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि इसी टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हो सकती है, हालांकि अभी इसे लेकर पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं है।

फिल्म की रिलीज को लेकर कई अटकलें चल रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे जून या जुलाई में सिनेमाघरों में उतारा जा सकता है, जबकि एक विकल्प ईद रिलीज का भी बताया जा रहा है। ईद लंबे समय से सलमान खान का पसंदीदा स्लॉट रहा है, लेकिन पहले से कई बड़ी फिल्मों की लाइनअप के चलते मेकर्स टकराव से बचना चाहते हैं। खासतौर पर ‘धुरंधर’ के अगले पार्ट की 19 मार्च को प्रस्तावित रिलीज के चलते क्लैश की आशंका बनी हुई है।

फिलहाल सलमान खान और उनकी टीम ऐसी तारीख तलाशने में जुटी है, जो फिल्म के लिए सबसे मुफीद हो। चर्चा मार्च से जून के बीच की किसी तारीख पर केंद्रित है। अगर समय रहते रिलीज डेट फाइनल नहीं होती, तो संभव है कि टीजर में इसका जिक्र न किया जाए। ऐसे में यह भी साफ नहीं हो पाएगा कि सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधरों’ से सीधी टक्कर लेगी या नहीं। अब सबकी नजरें आने वाले कुछ दिनों पर टिकी हैं, जो इस बड़े सवाल का जवाब दे सकती हैं।

Share This
अगला लेख → यूपी सियासत में नई सरगर्मी, ब्राह्मण विधायकों की बैठक ने खीं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun