मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सख्त, नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की चेतावनी

ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सख्त, नकारात्मक राजनीति से दूर रहने की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सामने आई खबरों पर भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पार्टी के जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि वे किसी भी तरह की नकारात्मक या वर्ग विशेष आधारित राजनीति का हिस्सा न बनें। उनका कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न तो भाजपा के संविधान के अनुरूप हैं और न ही उसके मूल आदर्शों के।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने मीडिया में प्रसारित उस खबर का संज्ञान लिया, जिसमें विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी के कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर ब्राह्मण विधायकों की बैठक होने की बात कही गई थी। इस बैठक में कथित तौर पर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण समाज की भूमिका और उसकी सियासी स्थिति पर चर्चा हुई थी। इसी संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी के भीतर परिवार, वर्ग या जाति के आधार पर राजनीति करने की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने संबंधित जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्हें स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जो भाजपा की संवैधानिक परंपराओं और अनुशासन के खिलाफ जाती हो। पंकज चौधरी ने दो टूक कहा कि यदि आगे चलकर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की गतिविधियों को दोहराया गया, तो उसे पार्टी के संविधान के तहत अनुशासनहीनता माना जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा एक सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है, जो समावेशी विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति में विश्वास करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकासवादी राजनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सामने प्रदेश में विपक्ष की जाति आधारित राजनीति धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है।

पंकज चौधरी ने दावा किया कि प्रदेश में जातीय पहचान के आधार पर राजनीति करने वाली सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का भविष्य अंधकारमय है। इसी हताशा में ये दल भाजपा के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि पार्टी की मर्यादा और अनुशासन में रहकर काम करते हैं और उन्हें ऐसे किसी भी नकारात्मक प्रचार या राजनीति से दूर रहना चाहिए, जिससे पार्टी की छवि और मूल विचारधारा पर असर पड़े।

Share This
अगला लेख → मोहम्मद यूनुस के फैसले से बांग्लादेश में बढ़ा कट्टरपंथ, जमात…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,407 -92 (-0.12%)
निफ्टी 24,582 +11 (+0.04%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 88% 💨 4 km/h
Dehradun