मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जिस ब्लू ड्रम केस ने देश को हिला दिया था, अब उस पर बनी डॉक्यू-सीरीज, जानिए कहां देखें

जिस ब्लू ड्रम केस ने देश को हिला दिया था, अब उस पर बनी डॉक्यू-सीरीज, जानिए कहां देखें

साल 2025 में सामने आए सबसे खौफनाक अपराध मामलों में शामिल मुस्कान ब्लू ड्रम केस एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले ने जब पहली बार सुर्खियां बटोरी थीं, तब इसकी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अब इस केस को लेकर एक डॉक्यू-सीरीज रिलीज हो चुकी है, जिसमें दर्शक इस सनसनीखेज घटना को स्क्रीन पर विस्तार से देख सकते हैं।

यह मामला सौरभ मर्डर केस के नाम से भी जाना जाता है, जिसे लोग मुस्कान–साहिल केस और यूपी ब्लू ड्रम केस के तौर पर पहचानते हैं। जब यह घटना सामने आई थी, तो इसकी क्रूरता और साजिश ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। यही वजह है कि यह केस पूरे साल चर्चा में बना रहा और सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों तक छाया रहा।

अब इस केस के साथ-साथ सोनम–राज मर्डर केस सहित साल 2025 के कुछ अन्य चर्चित अपराध मामलों को भी इस डॉक्यू-सीरीज में शामिल किया गया है। इन घटनाओं को लेकर पहले जहां मीम्स और सोशल मीडिया चर्चाएं देखने को मिली थीं, वहीं इन मामलों ने रिश्तों और शादी जैसे सामाजिक बंधनों को लेकर लोगों के मन में डर और सवाल भी खड़े किए थे।

मेकर्स ने इन घटनाओं को डॉक्यूमेंट्री के रूप में पेश करते हुए ज्यादा ड्रामेबाजी से बचने की कोशिश की है। सीरीज में रियल फुटेज, आम लोगों की राय और पुलिस जांच से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया है, जिससे दर्शकों को मामलों की गहराई तक पहुंचने का मौका मिलता है।

यह डॉक्यू-सीरीज 9 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो चुकी है और इसे 5 पार्ट्स में रिलीज किया गया है। दर्शक इसे ZEE5 (OTT Play Premium) पर देख सकते हैं। मुस्कान और सोनम केस के अलावा इसमें भिवानी इन्फ्लुएंसर केस, मुंबई नालासोपारा टाइल केस और दिल्ली इलेक्ट्रिक शॉक केस को भी शामिल किया गया है। इस तरह दर्शकों को एक ही सीरीज में साल 2025 के 5 बड़े और सनसनीखेज मामलों को समझने का मौका मिलता है।

इससे पहले भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बुराड़ी कांड और गौरव तिवारी के जीवन पर बनी डॉक्यू-सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में अब सबकी नजर इस नई डॉक्यू-सीरीज पर टिकी है कि क्या यह भी दर्शकों को उसी तरह बांध पाने में सफल हो पाती है या नहीं।

Share
अगला लेख → BJP का साथ देने पर कांग्रेस ने 12 पार्षद किए सस्पेंड, सभी ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *