मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

शानदार ओपनिंग के बाद ‘द राजा साब’ की कमाई में गिरावट, पोंगल पर भी नहीं मिला फायदा

पोंगल के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर इस बार दो बड़ी फिल्मों की टक्कर देखने को मिली। एक ओर प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज़ हुई, तो दूसरी ओर चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों फिल्मों की रिलीज़ में करीब तीन दिनों का अंतर रहा, लेकिन शुरुआती उत्साह के बाद प्रभास की फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है।

‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। रिलीज़ के चौथे दिन, सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 6.6 करोड़ रुपये रह गई, जो इसके ओपनिंग डे के मुकाबले काफी कम मानी जा रही है।

इसके बाद भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, मकर संक्रांति जैसी बड़ी छुट्टी के बावजूद फिल्म बुधवार को सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये ही कमा पाई। त्योहार के दौरान भी दर्शकों की संख्या में खास बढ़ोतरी न होना, फिल्म के लिए चिंता का विषय बन गया है।

रिलीज़ के छह दिनों में ‘द राजा साब’ का कुल घरेलू कलेक्शन करीब 125.12 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि यह आंकड़ा अपने आप में बड़ा है, लेकिन फिल्म के भारी-भरकम बजट को देखते हुए यह कमाई अभी भी उम्मीदों से पीछे मानी जा रही है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या आने वाले दिनों में फिल्म दोबारा रफ्तार पकड़ पाएगी या फिर बजट से दूरी और बढ़ेगी।

Share
अगला लेख → ऑस्कर विजेता एआर रहमान के दावे पर बवाल, विपक्ष ने कहा—भेदभाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *