मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोंडा में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3.7 तीव्रता से कांपी धरती

गोंडा में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 3.7 तीव्रता से कांपी धरती

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सुबह के शांत माहौल में अचानक धरती में कंपन होने से लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस प्राकृतिक घटना में किसी तरह की जनहानि या धनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र के इटहिया नवीजोत गांव के आसपास बताया जा रहा है। झटके हल्के होने के बावजूद सुबह-सुबह आए कंपन से लोगों में कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया।

जिला प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह सामान्य बताया है। प्रशासन के अनुसार अभी तक किसी भी क्षेत्र से नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है और संबंधित विभागों से लगातार जानकारी ली जा रही है। अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इस मामले में आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

फिलहाल गोंडा जिले में हालात सामान्य हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Share
अगला लेख → पंजाब: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *