मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

देश में कोरोना मामले 50 लाख के पार,अबतक 82 हजार मौत

देश में कोरोना मामले 50 लाख के पार,अबतक 82 हजार मौत

नई दिल्ली – भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है. भारत में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. पिछले 11 दिनों में 10 लाख नए मामले सामने आए हैं. जबकि देश में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए मामले सामने आए और 1290 लोगों की जान चली गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 लाख 20 हजार हो गई है. इनमें से 82,066 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 95 हजार हो गई और 39 लाख 42 हजार लोग ठीक हो चुके हैं.

सरकार का कहना है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है. स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है. देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 5000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है.

ICMR के मुताबिक, 15 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 5 करोड़ 93 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है. कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं.हालांकि भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Share
अगला लेख → चीन के मसले पर विपक्ष एकमत नहीं, कांग्रेस को नहीं मिला पूरे …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *