मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सभी मेडिकल जांच रिपोर्ट आने तक वे अस्पताल में ही रहेंगे।

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री संगरूर के धूरी स्थित श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लौट रहे थे, तब उन्हें घबराहट महसूस हुई। बताया जा रहा है कि दौरे के दौरान उनका रक्तचाप अचानक बढ़ गया था।

एहतियातन उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से मोहाली लाया गया और दोपहर करीब 3 बजे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचते ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनका विस्तृत मेडिकल परीक्षण शुरू किया। हालांकि अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और राज्य के मुख्य सचिव भी अस्पताल पहुंचे। लेकिन आम आदमी पार्टी या अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री की बिगड़ती तबीयत के चलते उनका फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 16 फरवरी को मोगा में प्रस्तावित रैली भी फिलहाल रद्द कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उनके आगामी कार्यक्रमों पर फैसला लिया जाएगा।

Share
अगला लेख → भारत-इजराइल रिश्तों को नई मजबूती? 27-28 फरवरी को हो सकता है …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *