मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मोगा में दिनदहाड़े PRTC बस लूट, स्कॉर्पियो सवार बदमाश कैश बैग लेकर फरार

मोगा में दिनदहाड़े PRTC बस लूट, स्कॉर्पियो सवार बदमाश कैश बैग लेकर फरार

पंजाब के मोगा जिले में सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर दिनदहाड़े PRTC बस के कंडक्टर से लूट की वारदात हुई, तो दूसरी ओर एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पहली घटना मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। मोगा से संगरूर की ओर जा रही PRTC बस को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सवारी चढ़ाने के बहाने रुकवाया। जैसे ही बस रुकी, आरोपियों ने चालक और कंडक्टर पर हमला कर दिया। कंडक्टर सुरजीत सिंह की पिटाई कर नकदी से भरा बैग छीन लिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

दूसरी घटना जिले के दौलतपुरा ऊंचा गांव में सामने आई, जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात ने सभी को झकझोर दिया। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा राजदीप कौर पर उसकी मां के मामा ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिछले कई महीनों से उनके घर में रह रहा था और परिवार उसे अपने सदस्य की तरह रखता था। हालांकि, वह किसी अज्ञात कारण से मन में रंजिश रखे हुए था।

दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share This
अगला लेख → लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी पर टकराव, छात्र गुट आमने-…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 93% 💨 5 km/h
Dehradun